मानव पाचन तंत्र व भोजन का पाचन ( Human Digestive System and Digestion of food)
मानव पाचन तंत्र एक आहार नाल और कुछ सहायक ग्रंथियों से बना होता है। आहार नाल - मानव की आहार नाल मुख से गुदा तक विस्तृत रहती है। इसके प्रमुख भाग हैं - मुख ,ग्रसनी ,ग्रास नली , आमाशय , क्षुद्रांत्र ,वृदांत्र। मानव पाचन तंत्र 1-मुंख व मुखगुहा (Mouth and Buccal Cavity ) : मुख द्वार से भोजन को ग्रहण किया जाता है। मुख-द्वार होंठो से बंद होते हैं। हमारे गालो के भीतर का खाली स्थान मुखगुहा कहा जाता है। मुंख गुहा में दांत , जीभ या जिह्वा व लार ग्रंथिया होती है। जिह्वा (जीभ) (Tongue) - जिह्वा (जीभ) में स्वाद रिसेप्टर्स होते हैं जो भोजन के स्वाद की पहचानने का कार्य करते हैं। ये भोजन में लार को मिलाने का कार्य करती है। दां...