पादप हार्मोन (PLANTS HORMONES)
पादप हार्मोन पादपों में अल्प मात्रा में बनने वाले जैव - रासायनिक पदार्थ हैं जो पादपों की वृद्धि एवं विकास को प्रेरित व नियंत्रित करते हैं। इनको फाइटो हार्मोन भी कहा जाता है। पादपों में पाए जाने वाले मुख्य हार्मोन्स व उनके कार्य निम्नलिखित हैं - 1- ऑक्सिन - यह मुख्यतः तने व जड़ों के शीर्ष पर उत्पन्न होता है यह हारमोन पौंधों की लम्बाई में वृद्धि करता है। यह पत्तियों , फूलों और फलों को समय से पहले गिरने से रोकता है। तने की कटाई और ग्राफ्टिंग में जड़ों के विकास को प्रेरित करता है। पौधों में अनिषेक - फलन को प्रेरित करता है। 2-साइटों - काइनिन – यह हार्मोन पादपों में कोशिकाओं के विभाजन को प्रेरित करता है। 3- जिबरेलिन – यह हार्मोन पादपों में तनों के इंटरनोड की लम्बाई को बढ़ाता है।...