Posts

Showing posts with the label Human Physiology

श्वासोच्छ्वास (Breathing)

Image
श्वासोच्छ्वास (Breathing)  - मानव में सांस लेने की प्रक्रिया को  श्वासोच्छ्वास कहते हैं।    इसमें दो चरण होते हैं - अन्तः -श्वसन ( Inspiration)   व निः श्वसन (Expiration)    अन्तः -श्वसन ( Inspiration) -  वह प्रक्रिया जिसमें मानव द्वारा वायु को  फेफड़ों में भरा जाता है ,अन्तः श्वसन कहलाती है।    निः श्वसन (Expiration)     -   वह प्रक्रिया जिसमें मानव द्वारा वायु को  फेफड़ों  से बाहर निकाला जाता  है ,    निः श्वसन कहलाती है।   श्वासोच्छ्वास की क्रिया कैसे  होती है ? श्वासोच्छ्वास की क्रिया  डायफ्राम (Diaphragm) ,पसलियों (Ribs) ,स्टर्नम (Sternum) तथा एक्सटर्नल -इंटरकॉस्टल पेशियाँ (External -intercoastal muscles)व इंटरनल -इंटरकॉस्टल  पेशियों (Internal -intercoastal muscles) की गतियों के कारण होती हैं। अन्तः -श्वसन ( Inspiration)-  श्वसन के समय एक्सटर्नल -इंटरकॉस्टल पेशियाँ (External -intercostal muscles) सकुडती हैं और  पसलियां  (Ribs) और स्टर्...

मानव पाचन तंत्र व भोजन का पाचन ( Human Digestive System and Digestion of food)

Image
   मानव पाचन तंत्र एक आहार नाल और कुछ सहायक ग्रंथियों से बना होता है।  आहार नाल - मानव की आहार नाल मुख से गुदा तक विस्तृत रहती है।   इसके प्रमुख भाग हैं - मुख ,ग्रसनी ,ग्रास नली , आमाशय , क्षुद्रांत्र ,वृदांत्र।          मानव पाचन तंत्र                                                               1-मुंख व मुखगुहा (Mouth and Buccal Cavity )  : मुख द्वार से  भोजन को ग्रहण  किया जाता है।  मुख-द्वार होंठो से बंद होते हैं।  हमारे गालो के भीतर का खाली स्थान मुखगुहा कहा जाता है।   मुंख गुहा में दांत , जीभ या जिह्वा  व लार ग्रंथिया  होती है।    जिह्वा (जीभ) (Tongue)    - जिह्वा (जीभ)  में स्वाद रिसेप्टर्स होते हैं जो भोजन के स्वाद की पहचानने का कार्य करते  हैं। ये भोजन में लार को मिलाने का कार्य करती है।  दां...