पादपों में पायी जाने वाली गतियाँ (MOVEMENTS IN PLANTS)
पादपों में वृद्धि व वातावरण के कारण गतियाँ होती है। पादपों में निम्नलिखित प्रकार की गतियाँ पायी जाती हैं। 1. अनुवर्तनी गति या ट्रोपिक मूवमेंट (TROPIC MOVEMENT) 2. नेस्टिक गति (NASTIC MOVEMENT) अनुवर्तनी गति या ट्रोपिक मूवमेंट - पादपों में पायी जाने वाली जो गतियाँ , गति - कारकों की दिशा पर निर्भर करती है , अनुवर्तनी गति या ट्रॉपिक गति कहलाती हैं। ये निम्न प्रकार की हैं - प्रकाश - अनुवर्तनी गति ( फोटो - ट्रोपीजम ) - ये गति सूर्य के प्रकाश की दिशा पर निर्भर करती है। पादपों में तना सूर्य के प्रकाश की और वृद्धि करता है। तना धनात्मक प्रकाशनुवर्तनी गति दर्शाता है जबकि जड़ें ऋणांत्मक प्रकाशनुवर्तनी गति दर्शाती हैं। जलानुवर्तनी गति ( हाइड्रोट्रोपीजम ) - पादपों में ये गतियां जल की दिशा पर निर्भर करती हैं।...